रितुराज होटल अग्निकांड के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

बड़ाबाजार इलाके में जोड़ासांको थाना क्षेत्र के मदनमोहन बर्मन स्ट्रीट स्थित रितुराज होटल में गत मंगलवार की रात लगी भयावह आग में 14 लोगों की मौत हो गयी.

मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या हुई तीन

संवाददाता, कोलकाता

बड़ाबाजार इलाके में जोड़ासांको थाना क्षेत्र के मदनमोहन बर्मन स्ट्रीट स्थित रितुराज होटल में गत मंगलवार की रात लगी भयावह आग में 14 लोगों की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने इंटीरियर डेकोरेटिंग के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है. उसका नाम खुर्शीद आलम (42) है. वह करया थाना क्षेत्र के राइफल रेंज रोड का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आलम को गत गुरुवार को उसके आवास से गिरप्तार किया गया.

उसके पहले होटल के मालिक आकाश चावला और मैनेजर गौरव कपूर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उक्त मामले में जोड़ासांको थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105, 110,124, 125, 287, 3(5)(7) और डब्ल्यूबीएफएस एक्ट 11C, 11J, 11L और 26 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. फोरेंसिक विभाग के अधिकारी घटनास्थल से नमूना संग्रह कर चुके हैं. आशंका जतायी जा रही है कि होटल के अंदर सजावट का काम करते समय नियमों का उल्लंघन किया गया. कुछ ज्वलनशील वस्तुओं जैसे सिगरेट व बीड़ी का इस्तेमाल किया होगा, जिससे आग लगी. वहां ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैला. बड़ाबाजार क्षेत्र में मंगलवार रात होटल में लगी आग में मारे गये 14 मृतकों में शुक्रवार को और चार लोगों की शिनाख्त कर ली गयी है. उनके नाम दुष्यंत कुमार नायक (46), राजेश कुमार (49) विशाल कुमार (25) और साहिल कुमार (21) के रूप में हुई है. नायक ओडिशा के शहीद नगर थाना क्षेत्र का निवासी था, जबकि राजेश कुमार बिहार के गया के मुफस्सिल बुनियादगंज, विशाल कुमार पटना के बैरिया और साहिल पटना के गोपालपुर के निवासी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >