सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस हुआ जारी

वर्ष 2019 में हावड़ा कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के संबंध में हाइकोर्ट ने सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है.

कोलकाता. वर्ष 2019 में हावड़ा कोर्ट परिसर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के संबंध में हाइकोर्ट ने सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश देबांग्शु बसाक और अरिंदम मुखर्जी की खंडपीठ ने इस कोर्ट का अवमानना बताया है. कोर्ट ने तत्कालीन सात पुुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है. उन्हें 25 जून को उपस्थित होकर बताना होगा कि अदालत उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करेगी. उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 2019 को निगम परिसर में बाइक पार्किंग को लेकर वकीलों और निगम कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. हालात बेकाबू होते देखकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. लाठीचार्ज के बाद पुलिस और वकील आपस में भिड़ गये थे. इसके बाद हावड़ा कोर्ट रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था. करीब एक महीने तक कोर्ट में कामकाज पूरी तरह से ठप था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >