बिराटी जदूबाबू बाजार फिर से बनेगा, आधुनिक मार्केट का निर्माण जल्द शुरू होगा

उत्तर 24 परगना में बिराटी स्टेशन सटे जदूबाबू बाजार में हाल ही में लगी आग में लगभग 200 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थीं.

राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य 55 लाख रुपये देंगी, शेष खर्च निकाय फंड से, व्यापारियों पर कोई बोझ नहीं

संवाददाता, दमदम

उत्तर 24 परगना में बिराटी स्टेशन सटे जदूबाबू बाजार में हाल ही में लगी आग में लगभग 200 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थीं. पीड़ित व्यवसायियों के लिए अब वहां नये आधुनिक मार्केट का निर्माण किया जायेगा. इस परियोजना के लिए राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अपने विधायक फंड से 55 लाख रुपये देंगी, जबकि शेष खर्च नार्थ दमदम नगरपालिका के फंड से किया जायेगा.

मार्केट निर्माण के लिए योजना और समयसीमा : नार्थ दमदम नगरपालिका के चेयरमैन विधान विश्वास ने बताया कि नये मार्केट का निर्माण व्यापारियों से एक भी रुपये लिए बिना किया जायेगा और इसे एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. मार्केट के निर्माण को तेजी से लागू करने और काम की निगरानी के लिए नगरपालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, तीन सीआइसी और मार्केट कमेटी के तीन सदस्य की कोर कमेटी बनायी गयी है. नगरपालिका के इंजीनियरों का प्रतिनिधि भी मार्केट का दौरा कर चुका है और नक्शा रूपरेखा पर काम शुरू हो चुका है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस मार्केट

नये मार्केट में ईंट की दीवारों वाली दुकानों के ऊपर टिन शेड लगाये जायेंगे. पूरे मार्केट पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके अलावा फायर एक्सटिंग्विशिंग सिस्टम, टाइल्स वाले टॉयलेट और कचरा प्रबंधन प्रणाली समेत सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जायेगा. हाल ही में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मार्केट का दौरा किया और पीड़ित व्यवसायियों के साथ बैठक भी की.

आग की भयावह घटना : गत 29 दिसंबर की देर रात लगी आग में करीब 200 दुकानें जलकर खाक हो गयी थीं. सात दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जदूबाबू बाजार पूरी तरह तबाह हो चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >