शुक्रवार की शाम को हुआ था सड़क हादसा
संवाददाता, हावड़ा.
बागनान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारूंदा इलाके में टाटा-407 के धक्के से एक पुलिस कांस्टेबल रामपद मंडल (56) की मौत हुई थी, जबकि दो पुलिसवाले घायल हुए थे. इस घटना के बाद चालक फरार हो गया था. करीब चार दिनों बाद पुलिस ने उसे टिकियापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चालक का नाम नूर अली है. सोमवार को उसे हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. गौरतलब है कि यह घटना पिछले शुक्रवार की शाम को हुई थी. बागनान थाने के पुलिसकर्मियों ने पैट्रोलिंग करने के बाद अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया था.
कांस्टेबल रामपद मंडल पुलिस वैन के पीछे खड़े थे कि इसी समय पीछे की ओर से तेज गति से आ रही टाटा-407 पुलिस वैन से जा टकरायी. इस घटना में रामपद मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दो पुलिसवाले घटना में घायल हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
