पश्चिम बंगाल : कांग्रेस ने वर्षों के बाद मनाया शहीद दिवस, राहुल गांधी की रैली का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने 21 जुलाई को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 1993 के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गयी. पार्टी ने अगले साल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राहुल गांधी की एक बड़ी रैली की घोषणा की है.

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने मंगलवार को कई वर्षों बाद यहां 21 जुलाई का ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया. पार्टी ने वर्ष 1993 में पुलिस गोलीबारी में मारे गये युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ राज्य में कांग्रेस के पुनरुत्थान का संकेत है. पार्टी ने अगले वर्ष जनवरी-फरवरी के बीच कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली आयोजित करने की भी घोषणा की, जिसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे.

21 जुलाई 1993 को शहीद हुए थे युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ता

‘शहीद दिवस’ की शुरुआत 21 जुलाई, 1993 की उस घटना की याद में हुई थी, जब वाम मोर्चा सरकार के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व में एस्प्लेनेड में आयोजित एक रैली पर पुलिस ने गोलीबारी की थी. इस घटना में युवा कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी थी. कांग्रेस ने इन कार्यकर्ताओं की स्मृति में 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ घोषित किया था.

90 के दशक के अंत में ममता ने बनायी तृणमूल कांग्रेस

बाद में ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर 1990 के दशक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन किया. इसके बाद उनकी पार्टी ने धीरे-धीरे इस वार्षिक आयोजन की जिम्मेदारी संभाल ली और हर वर्ष धर्मतला में बड़े पैमाने पर रैली आयोजित करने लगी.

ये भी पढ़ें: 21 July Shahid Diwas LIVE Updates: कैनिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला, झंडे फाड़े

फीका रहा शहीद दिवस का आयोजन

हालांकि, इस वर्ष विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में आंतरिक विभाजन के चलते शहीद दिवस का आयोजन अपेक्षाकृत फीका रहा. ममता बनर्जी गुट और रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये.


शहीर मीनार मैदान में युवा कांग्रेस के शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल लोग और मंच से भाषण देते पार्टी के नेता.

कांग्रेस ने शहीद मीनार पर मनाया ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम

कांग्रेस ने भी अवसर का लाभ उठाते हुए मध्य कोलकाता स्थित ऐतिहासिक 157 फुट ऊंची ब्रिटिशकालीन ‘शहीद मीनार’ पर अपना कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी की भी दिखी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार के समर्थन में नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें: 21 जुलाई की सभा में ड्रामा : मंच छोड़कर क्यों चले गये सांसद कल्याण बनर्जी? ममता बनर्जी से नोकझोंक की अटकलों पर दी सफाई

लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर : अधीर रंजन

हालांकि, अधीर रंजन ने इस घटनाक्रम को तूल नहीं दिया. रैली में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के लिए शुभंकर सरकार की उन्होंने सराहना की. बहरमपुर से पूर्व सांसद चौधरी ने कहा- शहीद मीनार के आसपास का पूरा क्षेत्र समर्थकों से भर गया है. पुलिस हमारे कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दे रही है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता है. उन्होंने कहा- यह तो सिर्फ एक झांकी है. बदलाव तय है. इसका असर अगले लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में ‘शहीद दिवस’ पर महासंग्राम : 2.5 KM के दायरे में 3 रैलियां, पूरी रात डटी रहीं ममता बनर्जी, बागियों और BJP पर बोला हमला

नुक्कड़ सभा और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का ऐलान

शुभंकर सरकार ने सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कार्यक्रम में आते समय कांग्रेस के 11 कार्यकर्ता घायल हो गये, जिन्हें आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने अगले कुछ महीनों के लिए पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा- हम नौ अगस्त से 14 अगस्त तक नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस की मध्यरात्रि में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे.

जनवरी-फरवरी में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली का ऐलान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि पार्टी अगले वर्ष 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली आयोजित करेगी. राहुल गांधी इस रैली में शामिल होंगे.

हम अमित शाह से डरने वाले नहीं : उदय भानु चिब

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता उदय भानु चिब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का बागी गुट भाजपा के नियंत्रण में काम कर रहा है. वे भाजपा की ‘बी टीम’ हैं. हम अमित शाह से डरने वाले नहीं हैं. हम सड़कों पर उतरेंगे और तब सब देखेंगे कि क्या होता है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने मांगी INDIA की मदद, लेफ्ट ने याद दिलाये पुराने दिन, कांग्रेस बोली- पहले गलती स्वीकार करें, फिर होगी बात

दीपा दासमुंशी ने की ममता की आलोचना

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी ने भी तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से इस दिन का इस्तेमाल केवल ‘शक्ति प्रदर्शन’ के लिए किया जाता रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >