बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता को बिना शर्त जमानत, आशुतोष बोले- सत्य की जीत

पश्चिम बंगाल में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता को राहत मिल गयी है. कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त जमानत दे दी है. यह घटनाक्रम बाबा के एक बयान के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है. जानें पूरा मामला.

बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर पर जूते मारने और बाद में उसे जलाने के मामले में कांग्रेस नेता को कोर्ट से जमानत मिल गयी है. सोमवार को अलीपुर पुलिस कोर्ट (सदर) ने भवानीपुर थाने में दर्ज केस नंबर 230/2026 में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के नेता अतनु दास को बिना शर्त जमानत दे दी. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस फैसले के बाद कोर्ट के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे सत्य की जीत बताया.

बागेश्वर बाबा के बयान से नाराज कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

लिलुआ में 5 सितंबर को आयोजित ‘हनुमान कथा’ के दौरान बाबा बागेश्वर ने लोगों से अपील की थी कि वे नवरात्र के 9 दिन तक पूजा पंडाल के आसपास मांसाहार पर रोक लगायें. इस कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताते हुए बाबा के बयान का विरोध किया. राज्य भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये गये. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सभी जिलों के थानों में बंगालियों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायतें दर्ज करवायी गयीं.

ये भी पढ़ें: बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने का मामला : भवानीपुर थाने में पेश हुए आशुतोष चटर्जी, कांग्रेस-भाजपा में झड़प

अतनु दास को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस दक्षिण कोलकाता जिला कमेटी ने बागेश्वर बाबा के फोटो का कथित तौर पर अपमान किया और बाद में उसे जला दिया. इस मामले में अतनु दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आशुतोष चटर्जी और प्रदीप प्रसाद को भवानीपुर थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया. दोनों नेताओं से पूछताछ के तुरंत बाद रविवार की रात भवानीपुर थाने के बाहर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई थी.

ये भी पढ़ें: बागेश्वर बाबा का फोटो जलाने के मामले में आशुतोष चटर्जी को समन, आर-पार के मूड में बंगाल कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >