गड़बेता : पिकअप वैन-बाइक में टक्कर, दो की मौत

खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़बेता दो नंबर ब्लाॅक के आमलाशुली इलाके में एक पिकअप वैन और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गयी. मालूम हो कि इलाके से गुजरने के दौरान दोनों वाहनों की गति अधिक होने से वे अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गयीं. इस दौरान दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >