नेताओं व मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से विवादित टिप्पणी से परहेज करने की दी सलाह
मंत्रियों को सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने का दिया निर्देश
संवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान पार्टी सांसदों के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने पार्टी नेताओं व मंत्रियों को किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ने की सलाह दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी की अनुमति के बिना कोई भी संवाददाता सम्मेलन नहीं बुला सकता. संवाददाता सम्मेलन की विषय वस्तु भी पार्टी तय करेगी.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों को सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने की सलाह दी. कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि विकास रंजन भट्टाचार्य से लेकर कई विपक्षी पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर जो चाहे लिख रहे हैं, मीडिया भी उनकी बातों को दिखा रहा है. लेकिन हमारी पार्टी के नेता व मंत्री सोशल मीडिया पर इसका ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्होंने मंत्रियों को बार-बार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने व जवाब देने के लिए कहा है. लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा. मंगलवार को इसे लेकर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को कड़े निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
