छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगाने वाला सिविक वॉलंटियर अरेस्ट

पांसकुड़ा में कक्षा सात के एक छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगा कर उससे मारपीट करने व अपमानित करने की घटना गत 18 मई को हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने आत्महत्या कर ली.

हल्दिया. पांसकुड़ा में कक्षा सात के एक छात्र पर चिप्स चुराने का आरोप लगा कर उससे मारपीट करने व अपमानित करने की घटना गत 18 मई को हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने आत्महत्या कर ली. चिप्स चोरी का इल्जाम लगाने वाले व मारपीट करने का आरोप पुलिस के एक सिविक वॉलंटियर व दुकानदार शुभंकर दीक्षित पर लगा है. गत 25 मई को पांसकुड़ा थाने में मृतक की मां ने दीक्षित समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. घटना के बाद से ही इलाके में उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही थी. अंतत: दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.

गौरतलब है कि छात्र कृष्णेंदु ने अपनी मां को संबोधित एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था, “मां, मैं कहकर जा रहा हूं कि वह चिप्स मैंने रास्ते से उठाया था. मैंने चोरी नहीं की थी.” दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी वही दृश्य कैद हुआ, जैसा कृष्णेंदु ने अपने नोट में दावा किया था. फुटेज में दिख रहा है कि उसने चिप्स रास्ते से उठाया था. घटना प्रकाश में आने के बाद से ही गोसाइंबेर बाजार इलाके में स्थानीय लोग उस दुकानदार शुभंकर दीक्षित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिसने बच्चे पर चोरी का आरोप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >