मुख्यमंत्री ने पुर्तगीज चर्च में की प्रार्थना

क्रिसमस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की रात ब्रेबॉर्न रोड स्थित पुर्तगीज चर्च पहुंचीं.

संवाददाता, कोलकाता

क्रिसमस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार की रात ब्रेबॉर्न रोड स्थित पुर्तगीज चर्च पहुंचीं. उनके साथ राज्य के डीजीपी राजीव कुमार व कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने चर्च में प्रार्थना के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि क्रिसमस की खूबसूरती सभी जाति, पंथ, धर्म और जातीयता के लोगों को एक साथ लाने की है.

हर साल की तरह, इस बार भी कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित कैथेड्रल ऑफ़ द मोस्ट होली रोज़री में मध्यरात्रि के सामूहिक प्रार्थना सभा में भाग लेने का सौभाग्य मिला. इस मौक़े पर कलकत्ता के आर्कबिशप रेव. थॉमस डिसूजा की उपस्थिति में मैंने सभी के स्वास्थ्य, खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की. यह एकजुटता का जश्न मनाने, खुशियां फैलाने और उन बंधनों को मजबूत करने का समय है, जो हमें एकजुट करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >