1.53 करोड़ की ठगी पकड़ा गया आरोपी

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.53 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम हर्षिक मुकेशभाई पटेल (26) है, जो अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके का निवासी है.

कोलकाता.

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.53 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम हर्षिक मुकेशभाई पटेल (26) है, जो अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके का निवासी है. विधाननगर साइबर थाने की टीम ने चांदखेड़ा थाने के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर गांधीनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता लाया जा रहा है.

ऐसे की गयी ठगी : पुलिस के मुताबिक, कोलकाता निवासी अरविंद माझी ने 15 सितंबर 2023 को शिकायत दर्ज करायी थी कि एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी लाभ का झांसा दिया गया. उसने कई किस्तों में कुल 1.53 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन न तो कोई रिटर्न मिला और न ही मूलधन वापस हुआ. खुद को ठगा महसूस कर उसने विधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

बैंक खातों व एटीएम ट्रांजेक्शन से मिला सुराग : जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की गयी रकम कई बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी, जिनमें से एक खाता हर्षिक पटेल का था. इस खाते से एटीएम के जरिये पैसे निकाले गये थे. इसी आधार पर पुलिस ने गुजरात जाकर आरोपी को जनतानगर इलाके से गिरफ्तार किया.

फर्जी दस्तावेज भी जब्त : गिरफ्तार आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं. पुलिस को शक है कि इस ठगी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >