ब्रांडेड कार को लेकर बनाये गये रील्स के विरूद्ध गाड़ी मालिक ने दर्ज कराया केस

घटना के कुछ दिनों बाद कारोबारी को पता चला कि घटना व उनकी कार को लेकर बनाया गया रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोलकाता. एक कीमती व ब्रांडेड कार को लेकर बनाये गये रील्स, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस में की है. शिकायत करने वाले शख्स रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले कारोबारी अपनी कीमती कार से नबान्न की ओर जा रहे थे, तभी उन्हें लगा कि एक बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया है. उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और देखा की उनकी कार को कोई क्षति नहीं हुई है और न ही बाइक पर सवार दो लोगों को चोट पहुंची थी. इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर से चले गये. घटना के कुछ दिनों बाद कारोबारी को पता चला कि घटना व उनकी कार को लेकर बनाया गया रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद ही उन्होंने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >