बंगाल के 32 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने किया खारिज

Primary Teachers Jobs: पश्चिम बंगाल के 32 हजार शिक्षकों को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. नियुक्तियों में हुई गड़बड़ी की वजह से हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इन नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला सुनाया था. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस फैसले को बुधवार को पलट दिया और कहा कि अगर 9 साल से काम कर रहे लोगों की नौकरी चली गयी, तो उनको और उनके परवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

Primary Teachers Jobs: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 32 हजार प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के 32,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द करने का फैसला दिया गया था. खंडपीठ ने कहा कि 9 साल की सेवा के बाद नौकरी समाप्त होने से शिक्षकों और उनके परिवारों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा.

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के फैसले को खंडपीठ ने पलटा

इससे पहले हाईकोर्ट की एकल पीठ ने एसएससी (स्कूल सर्विस कमीशन) में हुई कथित नियुक्ति घोटाले के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने शिक्षकों को नौकरी से हटाने के आदेश दिये थे. इस फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गयी. इस पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपठ ने बुधवार को जस्टिस गंगोपाध्याय के फैसले को पलट दिया. खंडपीठ का यह फैसला शिक्षकों के लिए बड़ी राहत है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Primary School Teachers Jobs: ब्रात्य बसु ने प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड और शिक्षकों को दी बधाई

पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने खंडपीठ के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट की खंडपीठ के फैसले के बाद अब प्राथमिक स्कूलों के 32,000 शिक्षकों की नौकरी पूरी तरह से सुरक्षित है. उन्होंने शिक्षकों को भी बधाई दी है. साथ ही कहा कि सच की जीत हुई है.

इसे भी पढ़ें

बांकुड़ा में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन तेज, डीपीएससी को घेरा

सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल शिक्षक नियुक्ति मामले में हस्तक्षेप से इंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >