5.65 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में व्यवसायी गिरफ्तार

फर्जी जीएसटी दस्तावेज जमा कर 5.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सुमित सरावगी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. फर्जी जीएसटी दस्तावेज जमा कर 5.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सुमित सरावगी नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. सेंट्रल जीएसटी अधिकारियों ने उसे हावड़ा के सलकिया इलाके से गिरफ्तार किया. शनिवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. जीएसटी विभाग की ओर से सरकारी वकील विपुल कुंडलिया स्वाले ने कहा कि शिकायत है कि आरोपी ने पिछले एक साल से फर्जी दस्तावेज जमा कर करीब 5.65 करोड़ रुपये की जीएसटी की धोखाधड़ी की है. फर्जी बिजनेस दस्तावेजों से पैसों की हेराफेरी की गयी. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 20 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >