हुगली. गणेशपुर-तारकेश्वर रूट पर शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर खाल में पलट गयी, जिससे 20 यात्री घायल हो गये. घटना पुरसुड़ा थाना अंतर्गत हरिहरपुर इलाके में सुबह करीब आठ बजे हुई. बताया जा रहा है कि बस की स्टेयरिंग कट जाने से यह हादसा हुआ. दुर्घटनाग्रस्त बस खानाकुल के राधानगर से तारकेश्वर की ओर जा रही थी. दुर्घटना की सूचना पाकर पुरसुड़ा थाना प्रभारी शुभजीत दे मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल पुरसुड़ा के श्रीरामपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर छह को शुरू में प्रफुल्ल चंद्र सेन मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य काे चंपाडांगा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में सत्ता और विपक्ष के नेता पहुंचे और घायलों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
