बीएसएफ ने बागदा सीमा से तीन बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा

उत्तर 24 परगना जिले के बागदा स्थित राणाघाट सीमा पर अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश जाने की कोशिश में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिले के बागदा स्थित राणाघाट सीमा पर अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश जाने की कोशिश में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 59वीं बटालियन के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देख तीन महिलाओं को रोका. पूछताछ में पता चला कि वे बिना वैध दस्तावेज के सीमा पार करना चाहती थीं. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सबिता शेख (38), रीना अख्तर (40) और मनीषा अख्तर (22) के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, तीनों बांग्लादेश की निवासी हैं और कोलकाता में काम करने के लिए भारत आयीं थीं. काम समाप्त होने के बाद वे वापस लौटना चाहती थीं, लेकिन आधिकारिक चेकपोस्ट की बजाय अवैध रास्ता अपनाने के कारण पकड़ ली गयीं. बीएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद तीनों को बागदा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >