बांसबेड़िया : पारिवारिक विवाद में भाई की हत्या, आरोपी हिरासत में

हुगली के मगरा थाना अंतर्गत चौक बांसबेड़िया इलाके में परिवारिक विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी

मगरा थाना अंतर्गत चौक बांसबेड़िया इलाके की घटना

हुगली. हुगली के मगरा थाना अंतर्गत चौक बांसबेड़िया इलाके में परिवारिक विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक का नाम राजिंदर भगत (22) बताया जा रहा है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो भाई सिकंदर और राजिंदर के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. पिछले कुछ महीनों से दोनों भाइयों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था. शनिवार सुबह दोनों भाइयों के बहस शुरू हो गयी और फिर मारपीट. इसी दौरान सिकंदर ने गुस्से में राजिंदर के गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे राजिंदर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में राजिंदर को चुंचुड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस सिकंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >