बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम लांच

पश्चिम बंगाल में सबसे क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स को खोजने, प्रदर्शित करने और उन्‍हें आगे बढ़ाने के लिए इंस्‍टाग्राम ने शुक्रवार को महानगर में ‘बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत की.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सबसे क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर्स को खोजने, प्रदर्शित करने और उन्‍हें आगे बढ़ाने के लिए इंस्‍टाग्राम ने शुक्रवार को महानगर में ‘बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस कार्यक्रम से क्रिएटर्स को इंस्टाग्राम का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाने और कहानी बयां करने की उनकी क्षमताओं को बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी जायेगी. इस मौके पर फेसबुक इंडिया के हेड – पार्टनरशिप्स, मनीष चोपड़ा ने कहा कि ‘बॉर्न ऑन इंस्टाग्राम’ एक ऐसा कार्यक्रम है, जो कंटेंट में क्रिएटिविटी की पहचान करता है, जो हमे छोटे और बड़े शहरों में पूरे देशभर में देखने को मिल रही है.

कोलकाता हमेशा से अपनी सांस्कृतिक जीवंतता के लिए जाना जाता रहा है और यह शहर के कंटेंट क्रिएटर्स के ज़रिये प्रदर्शित भी हो रहा है. जहां एक ओर हम विज़ुअल स्टोरी टेलिंग की अपनी मज़बूती को आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही सुरक्षित स्वयं-अभिव्यक्ति को बढ़ाने के लिए नये खोजपरक फीचर्स लांच कर रहे हैं.

वहीं, इस तरह के कार्यक्रम हमें भारत के अगले नये बड़े डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की पहचान कर उन्हें मेंटर करने में मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि लोकप्रिय बंगाली हस्तियां जैसे सौरभ गांगुली, जीत, नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती, रिताभरी चक्रवर्ती, श्रबंती सिंह और जीत भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >