मां की डांट के बाद से दो दिनों तक लापता युवक का मिला शव

शराब पीने को लेकर मां की डांट-फटकार के बाद से लापता एक युवक का दो दिनों बाद शनिवार को एक खाल से शव बरामद किया गया.

बागजोला खाल से शव हुआ बरामद

संवाददाता, कोलकाता

शराब पीने को लेकर मां की डांट-फटकार के बाद से लापता एक युवक का दो दिनों बाद शनिवार को एक खाल से शव बरामद किया गया. घटना न्यूटाउन थाना के गौरांगनगर इलाके की है. मृतक का नाम सूरज माइति बताया गया है. सुबह गौरांगनगर नतून ब्रिज के पास बागजोला खाल में स्थानीय लोगों ने एक शव तैरता देख पुलिस को खबर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची न्यूटाउन थाने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सूरज माइति के रूप में की गयी. सूत्रों के मुताबिक, सूरज न्यूटाउन के ज्योतिनगर इलाके का रहने वाला था.

वह अक्सर शराब पीता था. इसे लेकर उसकी मां परेशान थी. बेटे के शराब पीने का वह अक्सर विरोध करती थी. इसे लेकर उसे डांटती थी. परिवार का दावा है कि शराब पीने को लेकर युवक का अपनी मां से विवाद हुआ करता था. इसे लेकर दो दिन पहले उसकी मां ने डांट-फटकार लगायी थी. इसके बाद वह घर से निकला, तो फिर लौटा नहीं. दो दिन बाद सुबह खाल से उसका शव मिला. न्यूटाउन थाने की पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >