बशीरहाट. बशीरहाट सांगठनिक भाजपा जिला के अध्यक्ष तापस घोष के खिलाफ पार्टी कार्यालय बनाने के नाम पर मार्बल समेत कई सामग्री लेकर पैसा नहीं देने का आरोप लगाने वाले व्यवसायी सुमित गोलदार को अब भाजपा नेता ने कानूनी नोटिस भेजा है. व्यवसायी ने इस मामले की शिकायत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को लिखित की थी. अब व्यवसायी को भाजपा नेता तापस घोष ने कानूनी नोटिस भेज कर सात दिनों में जवाब मांगा है. नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. बशीरहाट के मिर्जापुर के व्यवसायी सुमित गोलदार ने आरोप लगाया था कि पार्टी कार्यालय बनाने के नाम पर उससे मार्बल सहित कई सामग्री मंगवायी गयी थी. इसके बदले में 77 हजार रुपये अभी तक नहीं दिये गये. मांगने पर धमकी दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
