हाइकोर्ट से भाजपा नेता प्रियांगु पांडे को मिली राहत

अदालत ने कहा है कि दो एफआइआर वस्तुतः एक ही संदर्भ में दर्ज की गयी थीं.

बैरकपुर. हाइकोर्ट से एक मामले में बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह के करीबी प्रियांगु पांडे को राहत मिली है. उनके खिलाफ गत 22 दिसंबर और 28 नवंबर को दो एफआइआर दर्ज की गयी थीं. इस मामले में जज शंपा दत्ता पाल ने आदेश दिया कि 27 जनवरी या अगले आदेश तक एफआइआर पर अंतरिम रोक रहेगी. संपत्ति विवाद को लेकर दोनों एफआइआर दर्ज की गयी थी. अदालत ने कहा है कि दो एफआइआर वस्तुतः एक ही संदर्भ में दर्ज की गयी थीं. जज ने सवाल है कि क्या एक ही घटना पर लगातार दो एफआइआर दर्ज की जा सकती है? कोर्ट ने आदेश दिया कि आगामी 27 जनवरी या अगले आदेश तक एफआइआर पर अंतरिम रोक रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >