बीरभूम का पत्थर और बालू माफिया टुलू मंडल पहुंचा कलकत्ता हाईकोर्ट, मांगी सुरक्षा

बीरभूम का बालू और पत्थर माफिया टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है. करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ शिकंजा कस दिया है. इस पत्थर माफिया ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की भी गुहार लगायी है.

बीरभूम के बालू माफिया व पत्थर कारोबारी टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है. उसने कोर्ट से सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है. टुलू मंडल के रिश्तेदार के यहां करोड़ों रुपए और सोना बरामद होने के बाद पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके खिलाफ जांच तेज कर दी है. बंगाल पुलिस की टीम ने टुलू मंडल की तलाश भी तेज कर दी है.

मिले थे 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना

पिछले दिनों पुलिस को टुलू मंडल के करीबी के एक ठिकाने पर छापेमारी में 28.5 करोड़ रुपए नकद और 15 किलोग्राम सोना मिले थे. इसके बाद जांच एजेंसियों ने टुलू मंडल की संपत्तियों को सील करना शुरू किया. उसके बैंक खातों व अन्य संपत्तियों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की कोर्ट में दायर की याचिका

इसी बीच, टुलू मंडल ने सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ में याचिका दायर की है. याचिका में टुलू का दावा है कि मौजूदा परिस्थितियों में उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. इसी आशंका के चलते अदालत से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: 50 करोड़ बरामदगी मामले में टुलू मंडल के ससुरालवालों के घरों पर छापे, मिला संदिग्ध बैग

टुलू के ससुर और साले समेत 3 ठिकानों पर छापे

इस बीच, बंगाल पुलिस की कार्रवाई जारी है. टुलू के ससुर और साले के अलावा एक अन्य रिश्तेदार के यहां भी बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान उसके साले के ठिकाने से एक बैग बरामद होने की बात कही जा रही है. हालांकि, टुलू के साले ने कहा है कि उसके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: बीरभूम का पत्थर माफिया टुलू मंडल निकला नं-1 आयकरदाता, जानें कितना कमाया और कितना भरा टैक्स

टुलू के ससुर बोले- बेटी-दामाद कहां हैं, नहीं मालूम

दूसरी तरफ, टुलू के ससुर ने कहा है कि उसकी बेटी और दामाद कहां हैं, उसके बारे में उन्हें कुछ नहीं मालूम. उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अपना पूरा बिजनेस 16 साल पहले अपने बेटे को सौंप दी थी. टुलू मंडल या उसके कारोबार से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: टूलू मंडल के दिहाड़ी मजदूर से पत्थर कारोबार का बेताज बादशाह बनने की पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >