बीरभूम : मरीज ने की नर्स से दुष्कर्म की कोशिश, हुुआ गिरफ्तार

बीरभूम जिले के इलमबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक मरीज ने शनिवार देर रात कथित तौर पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद आरोपी शेख अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है.

बीरभूम. बीरभूम जिले के इलमबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक मरीज ने शनिवार देर रात कथित तौर पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद आरोपी शेख अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तबीयत खराब होने पर रात में शेख अब्बास को इलमबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. इस दौरान नाइट ड्यूटी में मौजूद नर्स जब उक्त मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए गयीं तभी आरोपी युवक ने उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की. इस घटना के बाद तत्काल पुलिस और विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना को लेकर पीड़ित नर्स और अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ काफी आतंकित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >