Biman Bose : वामपंथी नेता विमान बोस की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

Biman Bose : बिमान पहले तो अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुए. वह अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में इलाज कराना चाहते थे. काफी समझाने के बाद बिमान को अस्पताल ले जाया गया.

Biman Bose : पश्चिम बंगाल के वामपंथी नेता बिमान बोस की तबीयत खराब होने के बावजूद वह उत्तर बंगाल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहां जाने के बाद उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई. उनकी हालत गंभीर होने के कारण रात में कोलकाता लौटते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर है. एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं. उनके फेफड़ों में संक्रमण है. आज उनके खून की जांच की जाएगी.

विमान बोस काे 3 दिन से था बुखार

सीपीएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा, विमान बोस को 3 दिन से बुखार था. बुखार कम नहीं होने पर बिमानदा को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया.उसके बाद फैसला लिया जाएगा कि इलाज कैसे आगे बढ़ाया जाएगा. बता दें कि 88 साल का यह वामपंथी नेता बेहद सख्त जिंदगी जीते हैं. अलीमुद्दीन का ऑफिस ही उनका पता है. सूत्रों के मुताबिक बिमान पहले तो अस्पताल जाने के लिए राजी नहीं हुए. वह अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में इलाज कराना चाहते थे. काफी समझाने के बाद बिमान को अस्पताल ले जाया गया.

Also Read : Manoj Mitra Death : ममता बनर्जी ने बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज मित्रा के निधन पर जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >