बस की चपेट में आये बाइक चालक की मौत

मृत बाइक चालक का नाम राजेश कुमार गुप्ता (59) बताया गया है.

कोलकाता. मध्य कोलकाता के मैदान इलाके में तेज रफ्तार बस के चालक ने मंगलवार रात को अचानक बस का नियंत्रण खो दिया और बस एक बाइक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बाइक चालक का नाम राजेश कुमार गुप्ता (59) बताया गया है. वह चेतला रोड का निवासी था. खबर पाकर मैदान थाने की पुलिस वहां पहुंची. उन्हें जांच में पता चला कि सांतरागाछी से न्यू टाउन जा रही प्राइवेट बस कैथड्रल रोड पर अनियंत्रित हो गयी. जिसके चलते वह सामने से जा रही एक बाइक से टकरा गयी. बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >