रेल लाइन पार कर रहा बाइक चालक ट्रेन से कटा

मृतक का नाम शंकर रॉय (45) है. वह गोविंदपुर के विवेकानंदनगर इलाके का रहनेवाला था.

कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर स्थित गोविंदपुर कालीबाड़ी इलाके में मंगलवार सुबह सात बजे रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक बाइक चालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. वह बाइक समेत ट्रेन में फंस गया था. उसके शव के टुकड़े-टुकड़े हो गये और बाइक के परखच्चे उड़ गये. मृतक का नाम शंकर रॉय (45) है. वह गोविंदपुर के विवेकानंदनगर इलाके का रहनेवाला था. स्थानीय लोगों ने बताया है कि शांतिपुर स्टेशन से प्रतिदिन सुबह आठ बजे कृष्णानगर लोकल रवाना होती है. ट्रेन जब गोविंदपुर कालीबाड़ी के पास रेलवे फाटक से गुजर रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति बाइक समेत ट्रेन के नीचे आ गया. ट्रेन बाइक व चालक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गयी. सूचना मिलने पर शांतिपुर थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उधर, ट्रेन के काफी देर तक खड़ी रहने के कारण रेल सेवा बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >