विश्व सिनेमा में बंगाल का अहम योगदान: ममता

31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) का आगाज गुरुवार को हो गया. अलीपुर के धनधान्य ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया.

31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का हुआ आगाज

बोलीं मुख्यमंत्री- बंगाल के सिने कलाकारों के साथ संयुक्त उद्यम में फिल्में बनें, तो विश्व सिनेमा का स्वरूप बदल जायेगा

संवाददाता, कोलकाता31वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) का आगाज गुरुवार को हो गया. अलीपुर के धनधान्य ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया. औपचारिक रूप से श्री सिन्हा ने 31वें केआइएफएफ के शुरू होने की घोषणा की. उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली, फिल्म निर्देशक सुजय घोष, प्रसिद्ध सिंगर आरती मुखोपाध्याय सहित तमाम टॉलीवुड स्टार मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व सिनेमा में बंगाल का बहुत बड़ा योगदान है. यहां ऋतिक घटक से लेकर सत्यजीत रे, मृणाल सेन, अभिनेता उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी, सुचित्रा सेन, सुप्रिया देवी जैसे महान कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन और सहयोग से भारतीय सिनेमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. यहां विदेश से आये फिल्म प्रोड्यूसर्स व जूरी मेंबर्स को सुश्री बनर्जी ने आह्वान किया कि बंगाल की सोच व उनके आइडियाज मिलाकर अगर ज्वाइंट वेंचर में सिनेमा पर काम किया जाये तो विश्व सिनेमा का स्वरूप बदल सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं बल्कि कला-संस्कृति व कलाकारों को जोड़ने का सेतु है, जो लोगों को सचेत करने के साथ शिक्षित भी करती है. कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बंगाल के लोगों के लिए एक बड़ा उत्सव है. सिने प्रेमियों को एक शानदार अनुभव देने वाले इस फेस्टिवल में बंगला, हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य 6 क्षेत्रीय भाषा में भी फिल्में दिखायी जायेंगी. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बंगाल की मशहूर सिंगर आरती मुखोपाध्याय को ‘ बंग विभूषण अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में तमाम टॉलीवुड सितारे, मुख्य सचिव मनोज पंत, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए. उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तम कुमार अभिनीत ‘सप्तपदी’ बांग्ला ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म दिखायी गयी. उत्सव में कुल 39 देशों की 215 फिल्में दिखायी जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >