बंगाल का मौसम अपडेट: अभी नहीं मिलेगी उमस और गर्मी से राहत, जानें मानसून कब पहुंचेगा कोलकाता

Bengal Weather Update: मानसून बंगाल में कब पहुंचेगा. यही सवाल हर तरफ पूछा जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अगले दो से तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी इलाकों के कुछ और क्षेत्रों में पहुंच जाएगा.

Bengal Weather Update: कोलकाता : दक्षिण बंगाल में असहनीय गर्मी फिर से बढ़ गई है. इससे सभी लोग परेशान हैं. मानसून बंगाल में कब आएगा, यही सवाल हर तरफ पूछा जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अगले दो-तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा. इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में मानसून के 26 मई को आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी हो गई है. मानसून अगले दो-तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी इलाकों के कुछ और क्षेत्रों में पहुंचेगा।

दक्षिण बंगाल के मौसम में बदलाव नहीं

दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस बनी रहेगी. लोगों को तत्काल इससे रात मिलने की उम्मीद नहीं है. मानसून पूर्व बारिश के लिए थोड़ा और अंतजार करना होगा. गुरुवार और शुक्रवार को कुछ इलाकों में बादल छायेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है. इससे पहले, दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. गुरुवार और शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में बिजली के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इससे थोड़ी देर के लिए ही सही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में रहेगा गर्मी का मौसम

उत्तर बंगाल में मानसून से पहले की बारिश. उससे पहले, चार जिलों में भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूच बिहार के मैदानी इलाकों में बुधवार तक भीषण गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा. मंगलवार से उत्तर बंगाल में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होगी. 4 जून से बारिश की मात्रा और तीव्रता में वृद्धि होगी. 4 और 5 जून को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज और बिजली के साथ आंधी आएगी. ऊपरी पांच जिलों में छिटपुट भारी बारिश होगी. दार्जिलिंग, कालिंमपोंग, कूच बिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी जिलों में छिटपुट भारी बारिश होगी. हालांकि अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग समान रहने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद उत्तरी बंगाल के जिलों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Also Read: मौसम अपडेट : पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >