बंगाल का मौसम : उत्तर बंगाल के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट, जानें 18 जुलाई को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, खासकर उत्तर बंगाल में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. 18 जुलाई को ऑरेंज और 19 को रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बंगाल में भी तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश जारी रहेगी.

Bengal Weather Update 18 July 2026: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. शनिवार यानी 18 जुलाई 2026 को राज्य के उत्तरी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. दक्षिण बंगाल के जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा.

उत्तर बंगाल : 18 को ऑरेंज और 19 को रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में शनिवार (18 जुलाई) और रविवार (19 जुलाई) को मानसूनी बारिश रौद्र रूप दिखा सकती है. 18 जुलाई के लिए ऑरेंज और 19 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में 200 मिमी से अधिक वर्षा की चेतावनी

जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की चेतावनी जारी की गयी है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेंटीमीटर) होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल के शेष सभी जिलों में मेघगर्जन (Thunderstorm) और बिजली चमकने (Lightning) के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 19 जुलाई तक कोलकाता में होगी मूसलाधार वर्षा, IMD ने उत्तर बंगाल के लिए जारी किया अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड, नदियों में उफान का खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर बंगाल के पर्वतीय व निचले इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. आईएमडी ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी क्षेत्रों में भू-स्खलन की आशंका जतायी गयी है. निचले इलाकों, अंडरपास और सड़कों पर पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इतना ही नहीं, तीस्ता, तोर्सा, जलढाका और रायदाक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है.

ये भी पढ़ें: मानसून की आफत! उत्तर बंगाल में 18 से 20 जुलाई तक अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन का भी खतरा

दक्षिण बंगाल में 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. आईएमडी के मुताबिक, 18 जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम और बीरभूम जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात (Lightning) और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Wind) चलने की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा और हुगली में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ रह-रहकर बौछारें पड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मानसून का प्रकोप : 5 जिलों में ‘भारी से बहुत भारी’ वर्षा का अलर्ट, भू-स्खलन और नदियों में उफान का खतरा

मौसम विभाग की आम जनता को सलाह

खराब मौसम में फंसे लोगों के लिए आईएमडी ने कुछ सलाह दी है. कहा है कि वर्षा और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में शरण लें. बिजली के खंभों, पेड़ों और जलजमाव वाले स्थानों से दूर रहें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय यातायात और मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >