मुख्य बातें
Bengal Weather: कोलकाता. अंडमान और आस-पास के इलाकों में मानसून के आगमन को लेकर हालात अच्छा बना है. मौसम भवन ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 मई तक यहां पहुंच जायेगा. हालांकि अभी देश के मुख्य इलाकों में मानसून का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उत्तर बंगाल में चक्रवात व निम्न दबाव के मिलान से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. दक्षिण बंगाल में भी कुछ जगहों पर भी हल्की बारिश हो सकती है.
16 मई तक आ सकता है मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास मानसून के आने के लिए अच्छे हालात बन रहे हैं. वहां 16 मई तक मानसून आ सकता है. बंगाल की खाड़ी से अभी बड़ी मात्रा में जलीय वाष्प जमीन में आ रहा है. इसके असर से उत्तर बंगाल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है. पूर्व-पश्चिम एक्सिस अब मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक फैला हुआ है. यह उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर से भी गुजरा है. इसके अलावा पूर्व बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवात बना है.
इन जगहों पर रविवार को होगी बारिश
दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक साफ निम्न दबाव का क्षेत्र है. हालांकि, इसका पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ रहा है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर में रविवार को भारी बारिश होने के आसार हैं. जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में अति भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही इन सभी जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं
दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश की संभावना कम है. रविवार तक पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा भी चल सकती है. कोलकाता में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ सकता है.
Also Read: पश्चिम बंगाल का मौसम बदलेगा रंग, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
