खड़गपुर में हाथियों के लिए बन रहा अंडरपास ढहा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bengal News: पश्चिम मेदिनीपुर-झाड़ग्राम सीमा पर निर्माणाधीन ढांचा गिरा है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

Bengal News: खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले की सीमा पर खेमाशुली-गुप्तमनी इलाके में निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

हाथियों की सुरक्षा के लिए परियोजना

यह अंडरपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बनाया जा रहा था. योजना के अनुसार, अंडरपास के नीचे से हाथियों का गुजरना और ऊपर से वाहनों का आवागमन होना था, ताकि वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके.

गुणवत्ता पर उठे सवाल

निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ढांचा गिरने से कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं. प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खामी या घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जतायी जा रही है. सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा उपाय व जांच की मांग

घटना के बाद एहतियात के तौर पर उस हिस्से में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गयी है. स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही परियोजना को सुरक्षा मानकों के तहत दोबारा पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है.

Also Read: तृणमूल उम्मीदवार की बेटी पर सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >