Bengal News: झारखंड से कोलकाता आकर बड़ाबाजार में चुराते थे मोबाइल, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Bengal News: आरोपियों को रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर दोनों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

प्रमुख बातें

  • लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने हावड़ा के डोमजूर से गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा
  • हावड़ा में रहकर बड़ाबाजार के विभिन्न इलाकों में लोगों की जेब से गायब कर देते थे कीमती मोबाइल
  • रविवार को आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत
  • झारखंड के साहेबगंज जिले के तीन पहाड़ थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं दोनों
  • मोबाइल गायब होने के बाद कई पीड़ितों ने पोस्ता थाने में दर्ज करायी थी इसकी शिकायत

Bengal News: कोलकाता. झारखंड से कोलकाता आकर बड़ाबाजार इलाके में लोगों की जेब से कीमती मोबाइल गायब करने के आरोप में लालबाजार वॉच सेक्शन की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम राज कुमार नोनिया (23) और कुंदन कुमार मंडल (22) बताये गये हैं. जांच के दौरान इनके बारे में जानकारी मिलते ही दोनों को हावड़ा के डोमजूर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर दोनों को 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

झारखंड से हावड़ा में छिपकर बड़ाबाजार में करते थे चोरी

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पोस्ता थाने में पीड़ितों ने कीमती मोबाइल जेब से गायब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की जांच शुरू कर लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों को खंगाला. इस दौरान दो आरोपी चिन्हित किये गये. जांच में दोनों आरोपियों के हावड़ा में एक ठिकाने में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद डोमजूर इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में पता चला कि राजकुमार झारखंड के साहेबगंज जिले में स्थित तीन पहाड़ थानाक्षेत्र के तीन पहाड़ इलाके का निवासी है. वहीं दूसरा आरोपी कुंदन कुमार के झारखंड के साहेबगंज जिले में स्थित तीनपहाड़ थानाक्षेत्र के बाबूपुर गांव का निवासी बताया गया है.

कब से दे रहे थे वारदात को अंजाम, पता लगा रही पुलिस

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इन दोनों से पूछताछ कर चोरी की मोबाइल को बरामद करने की कोशिश की जा रही है. इनके साथ इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, वे कब से इस तरह की आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे, चोरी के मोबाइल का उन्होंने क्या किया, इस बारे में पता लगाया जा रहा है.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- अब SIR का खेल खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >