बंगाल के रानीगंज में सड़क हादसा, टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल

Bengal News: दुर्घटना के समय बस का चालक सड़क पर चलती दूसरी बस के चालक से बात करने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बस को टक्कर मार दी.

Bengal News: रानीगंज: सड़क हादसे में टूरिस्ट बस के 16 यात्री घायल, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा ​रानीगंज-मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र के रानीगंज स्क्वायर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी.झारखंड के गिरिडीह (मालडा गामा बाजार) से कोलकाता की ओर जा रही एक टूरिस्ट कोच बस को पीछे से आ रहे एक 14 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार लगभग 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

​आधी रात को मची चीख-पुकार

​जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के समय बस का चालक सड़क पर चलती दूसरी बस के चालक से बात करने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और बस को टक्कर मार दी.

​पुलिस की मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने के अंतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी के प्रभारी (इनचार्ज) नाजिमुल हुदा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने तीन एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर 16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया. जो यात्री सुरक्षित थे या जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, पुलिस ने उनकी मदद के लिए हाईवे पर अन्य बसों को रुकवाया और विशेष पहल करते हुए सभी को कोलकाता की ओर रवाना किया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई यात्रियों की हालत गंभीर

​हादसे के बाद इलाके में काफी तनाव देखा गया, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की विशेष टीम ने मोर्चा संभाला.हालांकि कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने (मृत्यु) की खबर नहीं है. ​पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और मानवीय चेहरे की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बंगाल में मतदान से ठीक पहले खुशखबरी, लौट रही है रोज वैली के जमाकर्ताओं की रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >