मुख्य बातें
Bengal News: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती का सिलसिला जारी है. सांसद व तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा कम किये जाने के बाद अब राज्य के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा के सदस्य राजीव कुमार, विधायक कुणाल घोष, विपक्ष के नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय समेत अन्य कुछ तृणमूल नेताओं की सुरक्षा में भी कटौती की गयी है. बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस की ओर से इन नेताओं के घरों से हाउस गार्ड हटा लिये गये हैं.
तृणमूल के करीब 10 नेताओं की सुरक्षा में बदलाव
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार के अलावा तृणमूल के करीब 10 नेताओं और पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जिन नेताओं के नाम सामने आये हैं उनमें सांसद कल्याण बनर्जी, विधायक कुणाल घोष, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास और सुब्रत बक्शी शामिल हैं. राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले सांसद बनर्जी की सुरक्षा में कटौती की गयी थी. तृणमूल शासन के दौरान उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा और घर के बाहर विशेष पुलिस व्यवस्था दी गयी थी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जरुरत से ज्यादा थी सुरक्षा
सत्ता परिवर्तन के बाद कोलकाता की ओर से कहा गया था कि अभिषेक बनर्जी एक सांसद हैं और उन्हें सांसद के तौर पर निर्धारित सुरक्षा ही दी जायेगी. अब इसी नीति के तहत अन्य नेताओं की सुरक्षा की भी समीक्षा की गयी है. सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल शासनकाल में कई नेताओं को जरूरत से ज्यादा सुरक्षा मिलने के आरोप लगते रहे थे. नयी सरकार उसी आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का पुनर्मूल्यांकन कर रही है. कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजीव कुमार और कल्याण बनर्जी सांसद होने के कारण नियमानुसार सुरक्षा पाते रहेंगे. वहीं कुणाल घोष विधायक होने के नाते उन्हें विधायक के तौर पर निर्धारित सुरक्षा मिलेगी.
Also Read: कोलकाता में गलत जगह पर गाड़ी हुई पार्क तो देगा होगा 500 रुपया जुर्माना, पार्किंग नियम हुए सख्त
