बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर वोटिंग के दौरान हंगामा, आपस में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

Bengal elections: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की सूचना है. वैसे सुरक्षा बलों के बीच बचाव से हालात नियंत्रण से बाहर नहीं गयी.

Bengal elections: कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा इलाके से तनाव की खबर सामने आई है. यहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसमें लोगों ने टीएमसी नेताओं पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं. घटना के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों के बीच काफी देर तक बहस होती रही. हालांकि स्थिति को काबू में रखने की कोशिश की गई, लेकिन इलाके में तनाव बना रहा.

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

इस बीच कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हुगली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत साफ नजर आ रही है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा को बढ़त दिखाकर माहौल बनाया जा रहा है, जो एक तरह का प्रचार है और इसका फायदा भाजपा को मिल रहा है. शुभंकर सरकार ने यह भी कहा कि बंगाल के मतदाता समझदार हैं और सही फैसला लेने में सक्षम हैं. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि अंतिम नतीजों का इंतजार करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करें.

हिंसा की कोई सूचना नहीं

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मगराहाट पश्चिम में और डायमंड हार्बर में दोबार मतदान हो रहा है. निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा-अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा या अशांति की कोई घटना सामने नहीं आई है. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की पर्याप्त संख्या है. वेबकास्टिंग भी जारी है और हम पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं. इन दोनों विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन उम्मीदवारों के भाग्य का हो रहा फैसला

मगराहाट पश्चिम सीट पर तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद समीम अहमद मोल्ला का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गौर सुंदर घोष से है, जबकि कांग्रेस के अब्दुल मजीद हलदर और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के अब्दुल अजीज अल हसन भी मैदान में हैं. डायमंड हार्बर सीट पर तृणमूल के पन्ना लाल हलदर, भाजपा के दीपक कुमार हलदर को चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस के गौतम भट्टाचार्य और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर नाइया समेत कई अन्य प्रत्याशी भी इस सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं.

Also Read: बंगाल में रिजल्ट के बाद भी हो सकता है रिपोल, चुनाव आयोग कर रहा इन बूथों पर विचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >