ममता ने बांग्लादेश जैसी कर दी बंगाल की हालत, प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के दिलीप घोष

Bengal Election: खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में मंदिरों पर हमला और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करना आम बात हो गयी है.

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गयी है. यहां मंदिरों पर हमले हो रहे हैं और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. जनता सब देख रही है. इस चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई तय है. यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नंदीग्राफ में प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कही है. भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बदलाव के लिए होगा. जनता ममता बनर्जी के शासन से तस्त्र हो चुकी है. अब बदलाव चाहती है. जनता अब परिवर्तन चाहती है.

बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा- बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है. यहां मंदिरों को तोड़ना और मंदिरों में चोरियां आम बात हो चुकी है. अब तो प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदू डरे हुए हैं. मुर्शिदाबाद के लोग पलायन कर चुके हैं. यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है. इसलिए हमें इस बार परिवर्तन चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया में नाम है और भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

दिलीप घोष खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. यह वही सीट है जिसे उन्होंने 2016 के विधानसभा चुनावों में जीता था. पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP के शुभेंदु अधिकारी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भवानीपुर सीट के लिए एक और मुकाबला देखने को मिलेगा. यह वह निर्वाचन क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करती हैं, और यह उनका गृह क्षेत्र भी है. अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जो उनका गृह क्षेत्र है, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था.

Also Read: हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >