सीमा पार से कैसे आ रहे घुसपैठिये, क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार

Bengal Election: घुसपैठ के मुद्दे पर टीएमसी ने भाजपा के ऊपर पलटवार किया है. पार्टी ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि सीमा पार से लोग कैसे आ रहे हैं और घुसपैठिये पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही. पार्टी ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है.

Bengal Election: कोलकाता. घुसपैठ मामले में टीएमसी ने भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और 15 राज्यों में भी उसी की सत्ता है. जिन सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठ की बातें होती हैं, वहां भी भाजपा की ही सरकार है, जबकि देश के गृह मंत्री भी अमित शाह हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सीमा सुरक्षित क्यों नहीं है. उस पार से लोग कैसे आ रहे हैं. घुसपैठिये पर कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है.

अवैध वोटरों में कितने विदेशी नाम सार्वजनिक करे आयोग

टीएमसी ने आगे कहा कि केंद्र में 12 वर्षों से भाजपा का शासन है. गृह मंत्रालय अब तक सीमा को सुरक्षित क्यों नहीं कर पाये. घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने में की कार्रवाई क्यों नहीं कर पाये. पार्टी ने यह भी पूछा कि भाजपा के नियंत्रण वाले वेनिस कमीशन ने मतदाता सूची में शामिल विदेशी नागरिकों के नाम अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया है. पार्टी का आरोप है कि घुसपैठ के मुद्दे से भाजपा को राजनीतिक लाभ मिलता है और वह जानबूझकर यह मुद्दा उठा रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में डिटेंशन कैंप बनाना चाहती है भाजपा

टीएमसी ने भाजपा पर बांग्लाभाषी बंगाली को बांग्लादेशी बताकर भ्रम पैदा करना चाहती है, ताकि असम की तरह पश्चिम बंगाल में भी डिटेंशन कैंप मॉडल लागू किया जा सके. इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक चुनावी सभा में कहा कि भाजपा बंगाली को निशाना बना रही है, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि बंगाली को कमजोर करने की कोशिश भाजपा के लिए पूरे देश में भारी पड़ेगी. उनके मुताबिक, बंगाली भाजपा की नीतियों से नाराज है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी. ममता ने चेतावनी दी कि एक सीमा होती है, लेकिन भाजपा हर सीमा पार कर रही है.

Also Read: विधायक के बेटे की गाड़ी में लगी थी लाल बत्ती, मंच पर ही भड़क गयी ममता बनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >