चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बढ़ायेगा ऑब्जर्वरों की संख्या, लायेगा वोटरों का सप्लीमेंटरी लिस्ट

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग इस बार पर्यवेक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रहा है.

Bengal Election: कोलकाता : चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए हर संभव तैयारी कर रहा है. वोटर लिस्ट से लेकर मतगणना तक का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है. कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में चुनाव आयोग के प्रतिनिधि ने बताया कि आयोग इस बार बंगाल में ऑब्जर्वरों की संख्या में बढोतरी करने पर विचार कर रहा है. इसके साथ ही आयोग मतदान से पहले वोटरों के लिए सप्लीमेंटरी लिस्ट लाने का प्रयास कर रहा है. इसके प्रकाशन और सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलावों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और विशेष रोल पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता मौजूद थे.

पर्यवेक्षकों की संख्या पर विचार

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, बंगाल में इस बार सामान्य पर्यवेक्षकों की संख्या 160 से बढ़ाकर लगभग 294 करने की तैयारी है. आयोग इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने की योजना बनाया है. इसके अलावा, व्यय पर्यवेक्षकों की संख्या भी 84 से बढ़ाकर करीब 100 किए जाने की बात है. सूत्रों की मानें तो 2021 के विधानसभा चुनावों में जहां 37 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात थे, वहीं इस बार उनकी संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ सकती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्त

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों को राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश जारी किया. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. इस बार कई स्थानों पर अनुमंडल अधिकारी जिला स्तरीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी निभाएंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का एलान 16 मार्च तक होने की उम्मीद हैं और अप्रैल में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में भाजपा ला सकती है सीएम फेस, पहले होगा इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >