बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा और तृणमूल में झड़प, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Bengal Election: तृणमूल समर्थकों की ओर से प्रचार अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद दोनों में झड़प हो गयी.

Bengal Election: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 करीब हैं. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता रैली और सभा कर रहे हैं. इस बीच दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की सूचना है. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे पर वार कर दिया. इस दौरान हालात को काबू करने की कोशिश कर रहे कई पुलिसकर्मियों पर हमले भी हुए. इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. इलाके में छापेमारी जारी है. दोनों पक्षों ने झड़प के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है.

प्रचार के दौरान हुआ हमला

बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब बसंती (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार 29 अप्रैल को होनेवाले विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार कर रहे थे. बसंती बाजार इलाके की व्यस्त सड़क पर लाठी लिए लोगों की ओर से पीछा किए जाने के दौरान झड़प हुई. इस झड़प में एक सब इंस्पेक्टर और तीन-चार कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई. सब इंस्पेक्टर सौरव गुहा को सिर में चोट आई और उन्हें टांके लगे हैं.

वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति

एक अधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे जमा हुए तृणमूल समर्थकों की ओर से प्रचार अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आपत्ति जताई. इसके बाद तनाव बढ़ गया और तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए हस्तक्षेप किया. तभी स्थिति हिंसक हो गई और कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक आठ गिरफ्तार

भाजपा नेता विकास सरदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बिना किसी उकसावे के हमला किया, जबकि हम इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर रहे थे. पुलिस निष्क्रिय रही. तृणमूल नेताओं ने हालांकि बीजेपी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है.

Also Read: बंगाल चुनाव: आधी रात अलीपुर में हंगामा, शुभेंदु अधिकारी और पुलिस आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >