शुभेंदु और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, कोलकाता से दिल्ली तक जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Bengal Congress Protest: पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस ने हॉकरों के खिलाफ कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध और NEET पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कोलकाता में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. राज्याल को ज्ञापन भी सौंपा गया.

Bengal Congress Protest: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के गठन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के लोक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आरएन रवि (RN Ravi) से मुलाकात कर उन्हें राज्य और देश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें ईंधन की बढ़ती कीमतों से लेकर नीट पेपर लीक और अदाणी समूह तक के मुद्दे शामिल हैं.

कोलकाता में बुलडोजर नीति का विरोध

कांग्रेस ने शुभेंदु सरकार के अतिक्रमण विरोधी मुहिम पर हमला बोला है. उसका आरोप है कि 9 मई 2026 को नयी सरकार के कार्यभार संभालते ही कोलकाता और उसके आसपास के शहरी इलाकों व उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के पास छोटे दुकानदारों और फेरीवालों को बिना किसी पूर्व सूचना या पुनर्वास के उजाड़ दिया गया. यह सुप्रीम कोर्ट के जीवन के अधिकार (अनुच्छेद 21) के फैसलों का खुला उल्लंघन है.

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने मोदी, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के पुतलों के साथ किया प्रदर्शन.

गरीबों पर ही क्यों चलता है बुलडोजर?

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने पूछा है कि कोलकाता नगर निगम (KMC) और रेलवे की जमीनों पर बनी झुग्गियों पर जो बुलडोजर गरजते हैं, वे उन रसूखदार बिल्डरों और प्रमोटरों के खिलाफ शांत क्यों हैं, जिन्होंने सरेआम अवैध निर्माण खड़े किये हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में LPG केंद्रों पर लंबी कतारें, कांग्रेस, माकपा और टीएमसी ने किया प्रदर्शन

बंगाल की जनता पर महंगाई की मार

कांग्रेस ने राज्य और केंद्र सरकार पर बंगाल की जनता की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया. पार्टी ने आंकड़ों के जरिये दिखाया कि 7 मई 2026 (चुनाव के ठीक बाद) से लेकर 7 जून 2026 के बीच कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 8.06 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 7.80 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घरेलू गैस भी हुई महंगी

इसी तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम सीधे 53 रुपये बढ़ा दियेगये. शुभंकर सरकार ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल को तुरंत जीएसटी (GST) के दायरे में लाया जाये.

लोक भवन की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश करती पुलिस.

NEET पेपर लीक और अदाणी का अंडमान प्रोजेक्ट

कांग्रेस ने कोलकाता की जमीन से सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के दिग्गज मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर डाली है. कहा है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एवं जयंत चौधरी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना होगा.

इसे भी पढ़ें : एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर सीईओ बंगाल के ऑफिस की ओर बढ़े कार्यकर्ता

अंडमान में अदाणी को फायदा पहुंचाने का आरोप

कांग्रेस ने राष्ट्रीय पर्यावरण से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में बड़े पैमाने पर जंगलों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है. इस मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा लाभार्थी अदाणी समूह (Adani Group) है.

कोलकाता में नारेबाजी करते हुए लोक भवन की ओर बढ़ते पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता.

Bengal Congress Protest: बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

बंगाल की नयी सरकार में कानून-व्यवस्था पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं. कहा है कि तृणमूल सरकार के मंत्रियों के घोटालों की जांच तो होनी चाहिए, लेकिन उसकी आड़ में सत्ताधारी दल के संरक्षण में विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले और मॉब जस्टिस (भीड़ तंत्र का न्याय) को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

प्रदर्शन के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी.

कोलकाता से दिल्ली तक होगा जेल भरो आंदोलन : सरकार

कोलकाता में लोक भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए शुभंकर सरकार ने कहा कि अगर जनविरोधी फैसलों को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी कोलकाता से लेकर दिल्ली तक राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल: जादवपुर में रात भर चला बुलडोजर, प्रदर्शन कर रहे फेरीवाले पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

एलपीजी संकट के बीच 16 को सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक निकालेंगी जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >