कोलकाता से अमरशक्ति प्रसाद की रिपोर्ट
पड़ोसी देश नेपाल में आयी आपदा के बाद उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आठ सितंबर को उत्तर बंगाल के दौरे पर जायेंगे. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या में उत्तर बंगाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक करेंगे. नेपाल में आपदा के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन पहले से सतर्क है.
एहतियाती उपायों की लेंगे जानकारी
बैठक में उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के मौजूदा पर्यावरणीय हालात और संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी. मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों से राहत, बचाव और एहतियाती उपायों की जानकारी भी ले सकते हैं. इसके बाद वह कालिम्पोंग का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीएम के तौर पर पहली बार जायेंगे उत्तर बंगाल
पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल के दौरे के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि वह पहाड़ घूमने नहीं, काम करने के लिए जायेंगे. मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी कई बार पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया है और प्रशासनिक बैठकों में कई सकारात्मक कदम उठाये हैं.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
