बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 से, 22 को भाजपा सरकार पेश करेगी पहला पूर्ण बजट

Bengal Budget : सर्वदलीय बैठक 16 जून को बुलाई गयी है. इस बैठक में तृणमूल के नये गुट को लेकर हंगामा होने की आशंका जतायी जा रहा है.

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

Bengal Budget : राज्य की भाजपा सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. विधानसभा का बजट सत्र 18 जून से शुरू होगा, जबकि 22 जून को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, 16 जून को दोपहर दो बजे प्लेटिनम बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जायेगी. इसके बाद शाम चार बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीए कमेटी) की बैठक होगी, जिसमें सत्र की कार्यवाही और एजेंडे पर चर्चा की जायेगी.

लंबा चल सकता है बजट सत्र

सूत्रों का कहना है कि इस बार का बजट सत्र अपेक्षाकृत लंबा चल सकता है, क्योंकि यह नयी सरकार का पहला पूर्ण बजट है. बजट में महंगाई भत्ता (डीए) समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की संभावना जतायी जा रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस संबंध में संकेत दे चुके हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई महत्वपूर्ण विधेयक भी संभव

जानकारी के अनुसार, बजट सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश कर सकती है. इसी वजह से नयी सरकार का यह पहला बजट सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बजट में न केवल नयी सरकार की आर्थिक नीति का पता चलेगा, बल्कि यह जानकारी भी मिलेगी कि राज्य की आर्थिक हालात कैसे हैं और सरकार विकास कार्यों के लिए पैसे का जुगाड़ कैसे करती है.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >