बेलघरिया क्लब टाउन भी नहीं लेगा दुर्गापूजा का अनुदान

उत्तर 24 परगना के बेलघरिया के क्लब टाउन ने भी अब दुर्गापूजा का सरकारी अनुदान लेने से मना कर दिया है.

इसी अपार्टमेंट में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से बरामद हुए थे करोड़ों के कैश

बेलघरिया. उत्तर 24 परगना के बेलघरिया के क्लब टाउन ने भी अब दुर्गापूजा का सरकारी अनुदान लेने से मना कर दिया है. पूजा कमेटी की ओर से बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट को मेल भेजकर बेलघरिया क्लब टाउन ने सरकारी अनुदान नहीं लेने की सूचना दी है. मालूम रहे कि बेलघरिया का यह वहीं आवासन है, जहां के अपार्टमेंट के एक फ्लैट से पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गर्लफ्रेंड अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 30 करोड़ कैश बरामद हुए थे.अब इस आवासन के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे आरजी कर कांड के लिए न्याय की मांग कर सरकारी अनुदान नहीं लेंगे. पूजा कमेटी का कहना है कि आरजी कर कांड में जब तक न्याय नहीं होगा, तब तक वे कोई सरकारी अनुदान नहीं लेंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले कई पूजा कमेटियां भी अनुदान लेने से इंकार कर चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >