विसर्जन जुलूस में साइड मांगने पर भड़के उपद्रवी बीमार महिला को पीटा

आरोप है कि बाइक चालक और बाइक पर बैठी बीमार महिला को पीटा गया.

दमदम. दमदम कैंटोंमेंट के दो नंबर रेल गेट संलग्न अंचल में सोमवार रात को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान साइड मांगने पर एक बीमार महिला को पीटने एवं दो बाइकों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. खबर पाकर मौके पर पहुंची दमदम थाने की पुलिस ने स्थिति संभाली. रात में एक दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था. जुलूस के पीछे दो बाइकों से तीन लोग जा रहे थे. एक बाइक पर बीमार महिला भी थी. उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. बाइक चालक ने विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों से साइड देने को कहा गया. इस पर कुछ लोग भड़क गये. दोनों पक्ष में बहस होने लगी. आरोप है कि बाइक चालक और बाइक पर बैठी बीमार महिला को पीटा गया. कपड़े तक फाड़ दिये गये है. दोनों बाइकों में तोड़फोड़ भी की गयी.

घटना को लेकर पीड़ित महिला ने दमदम थाने में हमला और छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >