25 साल बाद बेलुर मठ पहुंचे बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, 2000 किलो ग्राम चावल किया दान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को रामकृष्‍ण मिशन के हेडक्‍वार्टर बेलुर मठ की यात्रा की

अजय विद्यार्थी

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने बुधवार को रामकृष्‍ण मिशन के हेडक्‍वार्टर बेलुर मठ की यात्रा की, जहां उन्‍होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते मदद के लिए जरुरतमंदों को 2000 किग्रा चावल दान किए. गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 25 साल बाद बेलुर मठ की यात्रा की.

साथ ही साथ उन्होंने जरूरतमंदों के लिए 2000 किग्रा चावल दान किए. सफेद टी-शर्ट और जींस पहने पूर्व भारतीय कप्‍तान ने चेहरे पर काला मास्‍क लगा कर रखा था. उन्‍होंने भिक्षुओं के साथ रामकृष्‍ण मिशन हेडक्‍वार्टर की यात्रा की. सौरव गांगुली ने व्यक्तिगत तौर पर बंगाल में लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 50 लाख रुपए के चावल गरीबों को दान करने की घोषणा पहले ही कर दी थी. देश में अब तक कोरोनावायरस के 1700 से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं और 50 से ज्‍यादा लोगों की जान जा चुकी है.

कोरोना से लड़ने के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना

दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआइ ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए अपना खजाना खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया. बीसीसीआई द्वारा इस संबंध में जारी प्रेस रिलीज में कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, बीसीसीआई के अन्य अधिकारियों और राज्य क्रिकेट संघों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपए दान करने का फैसला किया है, जिससे देश की आपदा का सामना करने की क्षमता में इजाफा हो सके और देशवासियों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाया जा सके.

बीसीसीआई ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न स्थिति से लड़ना देश के लिए लड़ना पहली प्राथमिकता है. ऐसे में बीसीसीआई परीक्षा की इस घड़ी में हर संभव मदद करने के लिए तैयार है. हमने प्रधानमंत्री की पहल पीएम केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपये की राशि दान देने का फासला किया है जिसका प्राथमिक उद्देश्य आपातकालीन स्थिति से निपटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >