बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात : दक्षिण बंगाल के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कोलकाता में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और निम्न दबाव के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. कोलकाता सहित कई शहरों में भारी वर्षा की संभावना है.

Bengal Weather Update: मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मौसम बदलने वाला है. दक्षिण बंगाल के कम से कम 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी कोलकाता का भी मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसूनी ट्रफ लाइन (Monsoon Trough) राजस्थान से दीघा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैला है. साथ ही, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जिससे होकर एक निम्न दबाव की रेखा अरब सागर तक फैली हुई है. इस दोहरे मौसमी तंत्र के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा होने की संभावना है.

किन जिलों में कब होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में दक्षिण बंगाल के तटीय और मैदानी इलाकों में मूसलाधार वर्षा हो सकती है.

  • 23 जुलाई को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में भारी वर्षा की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 24 जुलाई को वर्षा का दायरा और बढ़ेगा. शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा और बांकुड़ा जिलों में मूसलाधार वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 25 जुलाई (शनिवार) से बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता दोनों में धीरे-धीरे कमी आयेगी. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: आज का मौसम : झारखंड के साइक्लोन से बदला बंगाल का मौसम, आईएमडी ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

27 से 30 डिग्री के बीच रहेगा कोलकाता का तापमान

कोलकाता में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुककर वर्षा होने का अनुमान है. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. अगले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान 26 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून का तांडव : चेपान में 145 मिमी से ज्यादा वर्षा, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल का भी बदला मिजाज, पढ़ें IMD की पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >