Bengal Fire: बारासात मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बचीं छात्राएं

उत्तर 24 परगना के बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग और छात्राओं की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

बारासात से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

उत्तर 24 परगना के बारासात मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से सटे एनटीएस बिल्डिंग के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में गुरुवार सुबह आग लग गयी. घटना से हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची. अस्पताल प्रशासन और हॉस्टल की छात्राओं की तत्परता से 10-15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट निवेदिता मिश्रा ने बताया कि फायर और इलेक्ट्रिक टीम को भी तुरंत सूचना दी गयी थी. दमकल सूत्रों के अनुसार आग में कमरे का फर्नीचर, कपड़े और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गये. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >