स्काई लालटेन की बिक्री पर रोक खरीद-बिक्री को बताया अपराध

सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कमिश्नर से आयोजकों ने स्काई लालटेन की बिक्री बंद करने की अपील की.

सुरक्षा के लिहाज से पूजा आयोजकों ने सीपी से इस बारे में सख्त कदम उठाने का किया था अनुरोध 21 से 23 अक्तूबर के बीच होगा प्रतिमा का विसर्जन कोलकाता. महानगर में कालीपूजा के पहले पूजा आयोजकों के साथ कोलकाता पुलिस के सीपी मनोज वर्मा ने शहर के धनधान्य ऑडिटोरियम में अहम बैठक की. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कमिश्नर से आयोजकों ने स्काई लालटेन की बिक्री बंद करने की अपील की. सीपी मनोज वर्मा ने कहा कि शहर के प्रत्येक थाना प्रभारियों को इसे लेकर सतर्क किया गया है. स्काई लालटेन बंद करने की व्यवस्था की जा रही है. इस बैठक में अग्निशमन विभाग, नगरपालिका और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे. इस दिन पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कुछ पूजा समितियों ने लालटेन बंद करने का अनुरोध किया है. स्काई लालटेन के बाबत 2019 का अग्निशमन के लिए एक दिशानिर्देश है. इसके मुताबिक, स्काई लालटेन की बिक्री पर पूरी तरह से रोक है. प्रत्येक पुलिस स्टेशन और डिवीजन को इस संबंध में व्यवस्था करने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि देवी की प्रतिमा का विसर्जन 21 से 23 अक्तूबर के बीच होगा. अब तक 2,100 काली पूजा आयोजकों ने पूजा की अनुमति के लिए आवेदन किया है. पिछले साल 3,500 काली पूजा आयोजित की गयी थी. इस साल अभी भी समय है. इधर, गुरुवार से टाला पार्क, शहीद मीनार मैदान, बेहला और कालिकापुर में पटाखा बाजार शुरू हो गया है. इस बीच, पुलिस आयुक्त ने कहा कि पटाखा विक्रेताओं को ग्रीन पटाखा निर्माताओं की सूची दी गयी है, केवल उनके द्वारा बनाये गये पटाखों का उपयोग किया जा सकता है. अन्य प्रतिबंधित पटाखों के मामले में कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल की तुलना में पटाखों में आवाज काफी कम कर दी गयी है. पुलिस पटाखों और ऊंची इमारतों से तेज़ आवाज पर प्रतिबंध के बारे में पर्चे बांट रही है और सोशल मीडिया के जरिये जागरूकता फैला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >