नदिया में बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

नदिया जिले के शांतिपुर में सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गयी.

कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर में सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गयी. आरोपी को पकड़ कर लोगों ने सामूहिक पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. घटना नदिया जिले की शांतिपुर नगरपालिका के 23 नंबर वार्ड इलाके की है. बच्ची आरोपी मसीद शेख (45) के घर खेलने गयी थी. इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. किसी तरह उससे बचते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी. बच्ची के परिजनों व पड़ोसियों ने आरोपी मसीद शेख को घेर कर सामूहिक पिटाई की. बाद में उसे शांतिपुर थाने को सौंप दिया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस जिलाधीक्षक ने कहा कि शिकायत मिली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरे मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >