हावड़ा स्टेशन के पास हथियार व कारतूस के साथ बिहार का आर्म्स सप्लायर अरेस्ट

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर हावड़ा स्टेशन के पास से हथियार व कारतूस के साथ बिहार के आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है.

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर हावड़ा स्टेशन के पास से हथियार व कारतूस के साथ बिहार के आर्म्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद मेहताब (36) बताया गया है. वह बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के अकबर नगर इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से दो अत्याधुनिक पाइप गन व 40 राउंड कारतूस जब्त किया गया है.

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि बिहार से एक आर्म्स सप्लायर हथियार लेकर इसकी सप्लाई करने कोलकाता आनेवाला है. इस जानकारी के बाद ही एसटीएफ की टीम सोमवार शाम से ही हावड़ा स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रख रही थी. अचानक आठ बजे के करीब एक युवक की हरकतों पर संदेह होने पर उसे पकड़ कर एसटीएफ की टीम ने पूछताछ शुरू की.

सख्ती से पूछताछ करने के बाद वह घबरा गया. इसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा. उसके पास मौजूद सामान की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो पाइप गन व कारतूस बरामद किया गया. इस बारे में आरोपी ने बताया कि बिहार में बने हथियारों की मांग बंगाल के विभिन्न जिलों में काफी ज्यादा है. बिहार में बने हथियार के पैसे भी काफी ज्यादा मिलते हैं. इसके कारण वह बिहार से हथियार लेकर इसकी सप्लाई करने हावड़ा आया था. तभी हावड़ा स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >